
राठौड़-डोटासरा का एक-दूसरे पर फिर वार, अब राम-राम से खत्म हुई रार
[typography_font:14pt]ये भी पढ़ें : फिर शुरू हुआ 'डोटासरा V/S राठौड़' का मुकाबला, जानें क्यों गरमा रहा सियासी पारा?
रात 11.59 को डोटासरा का मैसेज, 'दम है तो भंग करो आरपीएससी'
[typography_font:14pt;" >डोटासरा ने अपने आखिरी मैसेज में राठौड़ और भाजपा को फिर एक नई चुनौती दे डाली। आधी रात को किए अपने आखिरी मैसेज में डोटासरा ने लिखा, 'ये Hit & Run Politics छोड़िये, अब विपक्ष में नहीं सरकार में हो आप। हाथ पर हाथ रखकर क्यों बैठे हो बेरंग, अगर है दम, तो करके दिखाओ RPSC भंग, चाहे मर्जी जो लो एक्शन, पर बंद करो ये झूठा मिशन। किसानों के बच्चों पर ही छाती क्यों पिटते हैं स्वयंभू CM ! दबाने का दौर बीत चुका है, हमारे बच्चे पढ़ेंगे भी और कामयाब बनेंगे भी।'
अब दिया कुमारी की बारी, 'डेब्यू' बजट पेश करेंगी राजस्थान की फाइनेंस मिनिस्टर
मुख्यमंत्री ने लिया था निशाने पर
[typography_font:14pt;" >दोनों नेताओं के बीच बयानबाज़ी दरअसल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के उस भाषण पर शुरू हुई है जो उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में कही थीं। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक की घटनाओं पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व शिक्षा मंत्री रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को जमकर निशाने पर लिया था। मुख्यमंत्री ने भाषण में कहा कि डोटासरा जी बताएं, आप कौन सी चक्की का आटा खिलाते थे और कौन सा पानी पिलाते थे कि एक ही परिवार से 4-4 आरएएस अफसर बन गए। हैरानी की बात यह भी है कि उन सभी के नंबर भी एक समान है। एक भी नंबर ऊपर नीचे नहीं है।
Published on:
02 Feb 2024 10:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
