
congress
जयपुर।
राज्य में पांच माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने मुख्य प्रतिद्वन्दी भाजपा को सोशल मीडिया पर टक्कर देने के साथ ही सार्वजनिक मंचों और टीवी चैनलों में होने वाली डिबेट में टक्कर देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पार्टी एक दर्जन से ज्यादा वक्ता प्रवक्ताओं को भाजपा से मुकाबले के लिए फील्ड में उतारेगी। पार्टी के जानकार सूत्रों की माने तो एक दर्जन से ज्यादा वक्ता प्रवक्ताओं के नाम फाइनल कर लिए गए हैं और शीघ्र ही उनकी घोषणा भी कर दी जाएगी।
हाल ही में यूपी कांग्रेस में जारी हुई एक दर्जन से ज्यादा वक्ता प्रक्ताओं की लिस्ट से इस बात को बल मिला है कि शीघ्र ही घोषणा राजस्थान में भी होगी। पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को इस काम के लिए लगाया हुआ है।
जनवरी में हुए थे 200 लोगों के इंटरव्यू
दरअसल पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में वक्ता-प्रवक्ताओं की नई टीम तैयार करने के आदेश पार्टी नेताओं को दिए थे। इसी तहत राजधानी जयपुर में जनवरी माह में टैलेंट हंट के जरिए कुशल वक्ता प्रवक्ता कार्यक्रम का तीन दिन तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजन किया था, तीन दिनों के भीतर 200 से ज्यादा युवाओं ने इसके लिए साक्षात्कार दिया था, इनमें बड़ी संख्या में एमबीए,इंजीनियरिंग, उच्च शिक्षा और पत्रकारिता के छात्रों ने भी इंटरव्यू दिए थे।
साक्षात्कार के लिए उन्हीं लोगों को बुलाया गया था जो वैचारिक रूप से कांग्रेस में विश्वास करता हो। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा और एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर रोहन गुप्ता ने सभी आवेदकों का वन टू वन साक्षात्कार लिया था। साक्षात्कार के बाद लिस्ट एआईसीसी के मीडिया विभाग को सौंप दी गई थी। बताया जा रहा है कि मीडिया विभाग ने पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा कर नामों को अंतिम रूप दे दिया है।
इनका कहना है
अभी तारीख तो तय नहीं है, लेकिन शीघ्र ही वक्ता प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर देंगे।
प्रणव झा, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस
Published on:
11 Jul 2018 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
