8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: कांग्रेस की सात गारंटी-पेपर लीक, महिला और दलित उत्पीड़न- त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर पर कांग्रेस की सात गारंटियों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के हटने की पूरी गारंटी है। ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आने लगे, कांग्रेस अपनी हार को लेकर आशंकित ही नहीं पूरी तरह आश्वस्त हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 8 Nov 2023, 3:53 PM IST

Rajasthan Election: कांग्रेस की सात गारंटी-पेपर लीक, महिला और दलित उत्पीड़न- त्रिवेदी

Rajasthan Election: कांग्रेस की सात गारंटी-पेपर लीक, महिला और दलित उत्पीड़न- त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर पर कांग्रेस की सात गारंटियों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के हटने की पूरी गारंटी है। ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आने लगे, कांग्रेस अपनी हार को लेकर आशंकित ही नहीं पूरी तरह आश्वस्त हो गई है। जब किसी को अपनी पराजय नजर आने लगती है तो उसे अपने पाप भी याद आने लगते हैं। इन लोगों का जो इंडी एलायंस बना है उसमें जेडीयू के मुखिया नीतिश कुमार महिलाओं के प्रति किस प्रकार की घृणित मानसिकता रखते हैं, उससे साफ है कि ये गठबंधन इनक्लुसिव एलायंस नहीं होकर एक्सप्लोसिव एलायंस बन चुका है।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों की गारंटी दी थी, जबकि धरातल पर देखें तो स्कूलों में 58 प्रतिशत वैकेंसी खाली हैं। बगैर तैयारी के अध्यापक लगा तो दिए, लेकिन अब यही अध्यापक अपने ट्रांसफर की गुहार लगाने लगे हैं। 20 हजार स्कूल खोलने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने कितने स्कूल खोले जवाब है उनके पास ? भाजपा नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी शिक्षा को अपनी मातृभाषा में पढ़ाने की तैयारी कर रही है, वहीं कांग्रेस को आजादी के 75 साल बाद अंग्रेजी की याद आने लगी है। 2018 के घोषणा पत्र में 93 हजार फ्री लैपटॉप बांटने की गारंटी का क्या हुआ? बेरोजगारी भत्ते की गारंटी का क्या हुआ ?

ओपीएस की याद पहले क्यों नहीं आई ?

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपदा राहत बीमा की गारंटी देने की बात कही जबकि आयुष्मान भारत योजना पहले से ही चल रही है। इनके 25 लाख रुपए बीमा का एक भी लाभार्थी नजर नहीं आता। गृहलक्ष्मी योजना की बात करने वाले लोगों ने महिलाओं के लिए क्या किया ? ओपीएस की बात करने वाली कांग्रेस दस साल केंद्र में रही और राजस्थान में रह चुकी तब इनको इसकी याद क्यों नहीं आई ?

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे को सौंपी राजपाल सिंह शेखावत को मनाने की जिम्मेदारी

झूठी गारंटियां दी, अब जनता पछता रही है

त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में भी कांग्रेस झूठी गारंटियों के बूते सत्ता में आ गई, लेकिन वहां की जनता अब पछता रही है। कांग्रेस ने राजस्थान को इन पांच सालों में केवल सात गारंटियां दी हैं और वो हैं पेपर लीक की गारंटी, महिला उत्पीड़न की गारंटी, दलित अत्याचार की गारंटी, अपराधियों की दबंगई की गारंटी, कट्टरपंथियों को जूलूस की आजादी देने की गारंटी, भ्रष्टाचार के अंबार की गारंटी और किताबों में मुगलों को महान लिखने की गारंटी। ये सभी गारंटियां कांग्रेस ने राजस्थान को इन पांच सालों में दी है।