
congress
जयपुर। सात जुलाई को राजधानी जयपुर के अमरूदों के बाग में आयोजित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम की रैली के लिए सरकार पूरे प्रशासन को उसमें झोंक दिया। सभा में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन देगी। जांच की मांग को लेकर जयपुर जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को सुबह 11 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा।
चांदपोल स्थित प्रदेश कांग्रेस से मुख्यालय से पैदल मार्च शुरू होकर गवर्मेंट हॉस्टल, होते हुए राजभवन तक जाएगा। जिसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जांच की मांग को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन सौंपेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहना है कि प्रधानमंत्री की सभा के लिए जिस तरह से राज्य की भाजपा सरकार ने 20 दिन पहले से सरकारी मशीनरी को तैयारियों में झोंक रहा था, उससे ये साबित होता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की जमीन खिसक चुकी है।
इतने दिन बाद विरोध पर सवाल वहीं रैली के एक सप्ताह बाद सभी में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के पैदल मार्च पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
पैदल मार्च की चर्चा इन दिनों कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही है। कांग्रेस हलकों में चर्चा है कि इतने दिन बाद पैदल मार्च और जांच की मांग क्यों की जा रही है, जबकि इस मामले को लेकर कांग्रेस को रैली के तुरंत बाद ही विरोध करना चाहिए था।
गरीबों की आजीविका पर कुठाराघात किया तो आन्दोलन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव में गरीब लोगों की आजीविका पर नगर निगम कुठाराघात कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेण्डर पॉलिसी में स्पष्ट लिखा है कि उन्हें हटाने से पूर्व उनका सर्वे करवाकर उनका पुनर्वास किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार जनता को रोजगार मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम रही है और दूसरी तरफ स्वरोजगार कर अपनी आजीविकाचलाने वाले गरीब थड़ी-ठेला व्यवसायियों को बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत् दिनों प्रधानमंत्री ने अपने साक्षात्कार में थड़ी लगाकर जीवनयापन करने वालों के रोजगार कोमहत्वपूर्ण बताया था, वहीं दूसरी ओर इनके हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Published on:
15 Jul 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
