
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केंद्रीय बस स्टैंड सिंधी कैंप ने एक दिन की कमाई के रिकार्ड तोड़ दिए है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2018 के चलते केंद्रीय बस स्टैंड ने 13 जुलाई को 64 लाख 37 हजार रुपए की रिकार्ड कमाई कर इतिहास रच दिया है।
इससे पहले होली पर्व-2018 के दिन रिकार्ड 62 लाख रुपए की आय हुई थी। वहीं, होली से पहले अधिकतम 50 लाख रुपए तक आय हो चुकी है। केंद्रीय बस स्टैंड की औसतन आय देखे तो 30 से 35 लाख रोजाना रहती हैं।
केंद्रीय बस स्टैंड के मुख्य प्रबंधक कैलाश बड़ाया ने बताया कि भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था है। हर कर्मचारी को प्लेटफार्म पर जाकर व्यवस्था सुधारने का जिम्मा दिया है। इस बस स्टैंड से रोजाना लगभग 12 सौ बसों का संचालन होता है। वहीं, परीक्षा को देखते हुए दो दिन के लिए अतिरिक्त 200 बसें लगाई हैं।
जयपुर में प्रदेश के हर जिले से भरी हुई बसें आ रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से भी काफी संख्या में अभ्यार्थी पहुंचे हैं। निजी बस संचालकों की चांदी परीक्षा को लेकर निजी बस संचालक अंधी कमाई कर रहे हैं। हर अभ्यार्थी से मूल किराय से 5 से 10 गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। निजी ऑपरेटर जहां अजमेर के लिए रोजाना औसतन 100 रुपए तक लेते है, वहीं शनिवार को 500 रुपए कर दिया।
सीसीटीवी से निगाह, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे से पूरी चौकसी रखी गई। वहीं परीक्षा केंद्र के गेट पर, मुख्य सड़के बाहर भी पुलिस जवान तैनात रहे। जिन्होंने परिजनों को परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर दूर रखा। परीक्षा केंद्र सामने, आसपास किसी भी व्यक्ति को मोबाइल से वीडियो, फोटो तक नहीं लेने दिए। शहर में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पारी में 700 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकारी कर्मचारी तैनात रहे।
परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थीयों ने बताया कि पेपर ठीक रहा। गणित-विज्ञान के प्रश्न थोड़़े कठिन थे। वहीं सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न सरल थे। वहीं पेपर का ए पार्ट सरल रहा। बी पार्ट थोड़ा कठिन रहा। 120 प्रश्नों के पेपर में करीब 30 प्रश्न तो ऐसे थे। जिन्हें बिना पढ़े भी हल किया जा सकता है। 90 प्रश्न लगातार तैयारी पर निर्भर थे।
Published on:
14 Jul 2018 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
