5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना वायरस की दस्तक, जयपुर-उदयपुर में एक-एक केस मिले

Coronavirus Update : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद राजस्थान में भी छह महीने बाद कोविड के दो नए मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 May 2025, 8:43 AM IST

Coronavirus Update

Patrika File Picture

Coronavirus Update : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद राजस्थान में भी छह महीने बाद कोविड के दो नए मामले सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर और उदयपुर के एक-एक मरीज का आउटडोर उपचार चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

फिलहाल कोई खतरा नहीं

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के बाद देश के 11 राज्यों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं, जिनमें राजस्थान भी शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में कोविड को लेकर फिलहाल खतरा नहीं है।

तिरुवंतपुरम में कोविड से दो लोगों की मौत

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि शहर में 23 नए कोविड मामले सामने आए हैं। अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वहीं केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में कोविड से दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :ऑपरेशन सिंदूर के हीरो की 28 मई को शादी है, कार्ड में छपवाई अनूठी बात, लोगों का जीता दिल