जयपुर। राजस्थान में इन दिनों सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती 53, 749 पदों पर होगी। इसके लिए अब तक 12 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। अब आवेदन जमा करने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अब केवल नौ दिन शेष रहे हैं। आगामी 19 अप्रेल तक आवेदन जमा होंगे। रोजाना बंपर आवेदन जमा हो रहे हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान में पहली बार दसवीं पास चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में जिस तरह से रोजाना आवेदन जमा हो रहे हैं, ऐसे में एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि परीक्षा के लिए करीब बीस लाख तक आवेदन जमा होंगे।