चाकसू से लाए अपने खर्चे पर ले गए सांगानेर
घाटगेट निवासी मोहम्मद इशाक मछलियां सप्लाई करने चाकसू गए थे। दोपहर 12.30 बजे करीब वापसी में उन्हें कुछ लोगों ने घायल गाय को पांच बत्ती पशु चिकित्सालय पहुंचाने को कहा। जख्मी गाय और लोगों के भरोसे के बाद इशाक अपने ऑटो में गाय को अकेले चिकित्सालय लेकर आए। यहां गौशाला वालों ने उन्हें गाड़ी अंदर लाने के लिए मना कर दिया। जैसे-तैसे गाय का प्राथमिक उपचार के बाद जब इशाक ने गौशाला के कर्मचारियों को गाय रखने को कहा, तो उन्होंने रखने से इंकार कर दिया और हिंगोनिया गौशाला ले जाने को कहा। इस पर इशाक ने गाय को वहीं छोडऩे की बात कही तो उसके साथ झगडऩे लगे। इन सब में करीब चार घण्टे तक इशाक गौरक्षकों, गाय को भेजने वालों और गौशाला कर्मचारियों को मिन्नतें करते रहे।