
राजधानी में इंसानी हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। एक ऐसा मामला जो इंसानियत को ही शर्मसार कर देता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जहां सरकार आए दिन लोगों को जागरूक करती है और तरह-तरह के अभियान चलाती है वहीं जेल में दस साल की बच्ची से रेप करने के मामले में सजा काटकर जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर से उसी कारनामे को अंजाम देने की कोशिश की। जेल से सजा मिलने के बाद भी बाहर निकलकर आरोपी ने आठ साल की एक बच्ची के साथ तीन बार रेप करने का प्रयास किया लेकिन उस बच्ची की बहादुरी और जागरूकता ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।
तीन बार बच्ची से रेप का प्रयास, चौथी बार उसी बच्ची ने जाल बिछाकर पकड़वाया -
दस साल की बच्ची से रेप करने के मामले में सजा काटकर जमानत पर छूटे आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को मौलाना बताता है। वह पिछले साल भी दस साल की एक बच्ची से रेप के मामले में अरेस्ट हुआ था और कई महीने जेल में बिताने के बाद पिछले दिनों ही उसे जमानत मिली थी। वह कुछ दिन से फिर एक एक बच्ची से रेप करने की फिराक में था। उसने बच्ची को तीन-चार बार दबोचा भी, जब बच्ची ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने उसे जाल बिछाकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आठ साल की बच्ची को किया था टारगेट -
पुलिस ने बताया कि महावतों का मौहल्ला में रहने वाल मोहम्मद इलियास खुद को मौलाना बताता है। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। पिछले सात से आठ दिनों में उसने क्षेत्र में ही रहने वाली आठ साल की एक बच्ची को टारगेट किया था। स्कूल जाते, बाजार जाते उसने बच्ची को तीन बार दबोचा भी। बच्ची तीनों बार ही जैसे-तैसे भाग छूटी। परिजनों को बताया तो परिजनों ने जाल बिछाया। बच्ची को जानबूझ कर अकेला भेजा। आरोपी ने बच्ची को फिर से दबोचा तो परिजनों ने इस बार आरोपी को दबोच लिया। पहले तो उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रामगंज पुलिस का कहना था कि वह खुद को मौलाना बता रहा है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published on:
4 Oct 2017, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.