
Watch : जयपुर में एक कुएं से निकलने लगी मोटर साइकिलें, लग गया लोगों का मजमा, देखें Video
जयपुर. जयपुर में भांकरोटा के महापुरा स्थित रिंग रोड के पास सूखे कुएं में शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं में शव की सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस व सिविल
लेकिन जब शव निकालने के लिए सिविल डिफेंस टीम के जवान नीचे उतारे तो उन्हें शव की जगह बाइकों का जखीरा मिला। इससे वहां देखने वालों का हुजूम लग गया। टीमों ने करीब घंटे भर का सर्च किया तो कुएं में चोरी की तीन मोटर साइकिलें मिलीं।
यह था मामाल
रिंग रोड के पास महापुरा में मंगलवार को डेढ़ सौ फुट गहरे सूखे कुएं में लोगों को दुर्गंध आने पर शव की आशंका हुई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुएं में शव की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाने के एएसआई उम्मेद सिंह, सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक जगदीश प्रसाद रावतत्र सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने सिविल डिफेंस के दो जवानों को कुए में शव रेक्यू करने के लिए उतारा। तो वहां उन्हें शव की जगह मोटरसाकिलें मिली। इसके बाद पुलिस ने एक क्रेन मंगवार्द और ग्रामीणों की मदद से तीन महंगी बाइकें के कलपुर्जे निकाले। पुलिस तीनों बाइकों के चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 35 बाइक व एक कार बरामद
दूसरी ओर पुलिस ने ऐसे वाहन चोरों को पकड़ा है जो गाडिय़ां चुराकर ( vehicle stolen in Jaipur ) कबाडिय़ों को बेचते, फिर शराब पार्टी करते थे। इनसे चोरी की 35 बाइक, एक कार और देशी कट्टा बरामद हुआ है। डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि प्रतापनगर थाना पुलिस ने लालसोट (दौसा) निवासी भवानी सिंह मीना उर्फ मानसिंह, गंगापुर (सवाईमाधोपुर) निवासी इन्द्राज गुर्जर, शीशराज गुर्जर और भानू गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
प्रतापनगर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैर के बालाजी के पास खाली भूखंड से चारों को पकड़ा। वहां ये वाहन चुराने की फिराक में थे। आरोपियों ने गत 2 वर्ष में जवाहर सर्कल, मालवीयनगर, कानोता, शिवदासपुरा, जवाहरनगर और ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र से दोपहिया व चौपहिया वाहन चोरी की 60 वारदातें करना और 4 दर्जन दोपहिया-चौपहिया वाहन चुराना कबूला है। वाहन चुराकर वे भरतपुर रेंज में ग्राहकों और कबाडिय़ों को बेच देते, फिर शराब पार्टी करते थे।
Updated on:
28 Mar 2020, 4:22 PM IST
Published on:
24 Jul 2019, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.