25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज के लिए भी गहलोत सरकार का तोहफा

DA Hike - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राज्य की गहलोत सरकार ने बड़ी राहत दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 May 2019, 8:53 AM IST

Da Hike

जयपुर। DA Hike - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राज्य की गहलोत सरकार ने बड़ी राहत दी है। ऐसे कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि कर दी गई। सातवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

हार के बाद हलचल: प्रियंका ने संभाला मोर्चा, गहलोत और पायलट से पूछा हार का जिम्मेदार कौन?

एक जनवरी 2019 से मिलेगा लाभ
वित्त विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी किए हैं। चयनित वेतनमान का लाभ सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप लेने से वंचित रहे कर्मचारियों का डीए अब बढ़कर 295 प्रतिशत हो गया है। तीन प्रतिशत बढ़े हुए डीए का लाभ एक जनवरी, 2019 से मिलेगा।

राजस्थान में राजनीतिक भूचाल के संकेत, सामने आया BJP के दिग्गज नेता का बड़ा बयान

रोडवेज में मार्च से बढ़ाया डीए
इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक शुचि शर्मा ने मंगलवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। अब महंगाई भत्ता 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत कर दिया गया है।

उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख की घाेषणा, राजस्थान के इन जिलाेें में हाेना है चुनाव

जनवरी और फरवरी के भत्ते काे बाद के लिए टाला

यह मार्च 2019 से लागू होगा। वहीं जनवरी और फरवरी के भत्ते काे बाद के लिए टाल दिया गया है। एटक के प्रदेशाध्यक्ष एल एल यादव ने भत्ता बढ़ाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

मोदी की आंधी में उड़े 14 मंत्रियों के खुद के बूथ, 12 मंत्री बचाने में हुए सफल