ये डेयरी किसान होंगे पात्र
योजनान्तर्गत गाय एवं भैंसों की डेयरी करने वाले वही किसान पात्र हैं, जो गाय की प्रमाणित स्वदेशी 50 नस्लों अथवा भैंस की 17 देशी प्रमाणित नस्लों में से किसी एक का पालन करता हों। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन हेतु राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड, दुग्ध फेडरेशन, गैर सरकारी संगठन अथवा निजी क्षेत्र का कोई भी कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन जिसने इस कार्य के लिए कम से कम 90 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी कम्पनी अधिनियम के तहत ग्राम स्तर पर स्थापित सहकारी समिति, एमपीसी या एफपीओं दुग्ध उत्पादक कम्पनी जो प्रतिदिन 100 लीटर दूध का उत्पादन करती है, और उनके साथ कम से कम 50 किसान सदस्य हो, पात्र होंगें।