Dausa Assembly By-Election: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ रही है। भाजपा ने सात विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जिसमें दौसा विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीना के भाई जगमोहन मीना को मौका दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक किसी भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। उधर, मुख्य अभियंता (CE) हरिकेश मीना ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति का ले ली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि किसी राजनीतिक दल के आवाश्सन पर उन्होंने अपनी नौकरी वीआरएस लिया है।