23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियासी बवंडर उठा तो सामने आई डेंगू से दस मौतें, स्वास्थ्य विभाग अब तक बताता रहा केवल तीन मौत

डेंगू से मौतों को लेकर कोटा में चिकित्सा मंत्री और विधायक राजावत आए आमने सामने,डेंगू से दस मौत,स्वास्थ्य विभाग अब तक बताता रहा केवल तीन मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 18 Nov 2017, 12:34 PM IST

Death ratio from Dengue in Rajasthan increase Malaria patients in Rajasthan

जयपुर। प्रदेश में कोटा जिले में डेंगू से हुई मौतों के मामले में कोटा से विधायक भवानी सिह राजावत और चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के आमने सामने होने के बाद अब डेंगू से हुई मौतों का सच सामने आने लगा है। जहां विभाग अब तक पूरे प्रदेश में डेंगू से महज तीन मौत बताता रहा वहीं अब विभाग खुद डेंगू से दस मौत होने की बात स्वीकार कर रहा है। वहीं अन्य जिलों में भी डेंगू के मामलों की समीक्षा कर रहा है। वहीं प्रदेश में डेंगू के 10 हजार और मलेरिया के 15 हजार मामले सामने आ चुके है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अक्टूबर माह तक पूरे प्रदेश में डेंगू से महज तीन मौत ही बता रहा था और मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई समक्षा में भी यही तथ्य बताया गया। लेकिन कोटा में डेंगू के मामलों की बाढ़ और मौतों ने विभाग के अफसरों के इस सच की परते खोल कर रख दी।

कोटा में जब चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने डेंगू से पूरे प्रदेश में महज तीन ही मौत होना बताया तो कोटा से विधायक भवानी सिंह राजावात आमने सामने हो गए और सियासी बवंडर खडा हो गया। मामला बढता देख विभाग ने डेंगू से हुई मौतों की समीक्षा की तो पता चला कि अब तक डेंगू से पूरे प्रदेश में दस मौत हो चुकी है। जबकि विधायक भवानी सिंह राजावत ने तो यहां तक आरोप लगाए कि पूरे हाडौती संभाग में डेंगू से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। विधायक राजावत के आरोपो के बाद जब विभाग ने मौतों की पड़ताल की तो यह आंकडा बढने लगा और दस तक पहुंच गया। हांलाकि विभाग के अफसरों का यह भी कहना है कि अभी यह आंकडा और भी बढ़ेगा।

उधर डेंगू और मलेरिया के मामले अब भी लगातार आ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 10 हजार और मलेरिया के मरीजों की संख्या पन्द्रह हजार तक पहुंच गई है। वहीं निजी अस्पतालों में उपचार कर रहे डेंगू मलेरिया के मरीजों की संख्या अब तक विभाग के पास नहीं है। विभाग की इस कारस्तानी का सच कोटा में 1 नवंबर को चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ विभाग डेंगू से हुई मौंतो के आंकडों को छुपाता रहा। जब भी उच्च स्तर पर डेंगू से हुई मौंतों की जानकारी मांगी गई तो एक ही जवाब दिया जाता रहा कि चिंता की कोई बात नही है प्रदेश में अभी तक महज तीन मौत ही डेंगू से हुई है। लेकिन डेंगू से कोटा में हुई मौतों को लेकर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और विधायक भवानी सिंह राजावत के आमने सामने होने के बाद प्रदेश में डेंगू से दस मौत होना स्वीकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में डेंगू के अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। वहीं मलेरिया के भी मामले 15 हजार से उपर जा चुके है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग