
जयपुर। Diwali 2017: दीपावली के त्योहार को देखते हुए राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ कॉनफैड की ओर से 11 अक्टूबर से शहर में दीपोत्सव मेला लगाया जाएगा। इस मेले में शहरवासी सहकारी दुकानों पर बाजार से करीब 50 फीसदी तक कम कीमत पर अच्छे ब्राण्ड के पटाखों के साथ ही दीपोत्सव से जुड़े अन्य सामान भी उचित कीमत पर ले सकेंगे।
कॉनफैड की ओर से यह मेला 19 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। मेले में शहरवासी तमिलनाडू के शिवकाशी के पटाखे, मिठाइयां, भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी के सोने-चांदी के सिक्के, स्टील के ब्रांडेड बर्तन, आकर्षक गिफ्ट पैक, पूजन सामग्री, नमकीन के साथ अन्य सामान खरीद सकेंगे।
इसके साथ ही सूखे मेवे, परिधान, बैड शीट्स, धनतेरस के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जयपुर के चौमूं की शुद्ध पानी की सब्जियों समेत अन्य उपयोगी वस्तुएं भी खरीद सकेंगे। इस मेले का उद्घाटन सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक करेंगे।
जयपुर में भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन उपहार सुपर मार्केट पर खासतौर पर यह दीपोत्सव मेला लगेगा, जबकि सहकारिता से जुड़ी दुकानों पर भी दीपोत्सव से संबंधित सामान खरीदे जा सकेंगे।
Updated on:
3 Oct 2017, 6:30 PM IST
Published on:
3 Oct 2017, 6:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.