22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलदाय ऑफिस में शराब पार्टी का मामला: इन अफसरों पर गिर सकती है गाज, प्रमुख शासन सचिव ने किया मौका मुआयना

लैब अटेंडेंट को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर किया निलंबित...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 03, 2017

liquor bottles

जयपुर। राजधानी जयपुर के गांधी नगर स्थित जयपुर रीजन द्वितीय अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में हुई शराब पार्टी की घटना को विभाग के आला अफसरों ने गंभीरता से लेते हुए अब दोषी कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने ज्वॉइंट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी। वहीं आज प्रमुख शासन सचिव को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कुछ और जलदाय अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना है।

फर्जी मतदाता सावधान! अब किया फर्जी मतदान तो ऐसे पकड़ में आ जाएगा फर्जी मतदाता

गौरतलब है कि न्यूजटुडे ने सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित कर गांधी नगर स्थित अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर रीजन द्वितीय कार्यालय परिसर में आयोजित हुई शराब पार्टी का मामला सबसे पहले उजागर किया था। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र और ज्वॉइंट सेक्रेटरी जगवीर सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे।

बज गया उपचुनाव का बिगुल! गोपनीय सर्वे में जुटी एजेंसियां, जुटा रही है हार जीत के आंकडे, ये मुद्दा रहेगा खास

अफसरों पर गिर सकती है गाज

प्रमुख शासन सचिव ने ज्वॉइंट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की। सोमवार दोपहर तक अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए लैब अटेंडेंट राजेंद्र गहलोत को निलंबित कर दिया गया। मामले में आज प्रमुख शासन सचिव को रिपोर्ट सौंपने की जानकारी मिली है। ऐसे में कुछ और अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है। आलाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर साफ सफाई कराई गई।

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश को मिलेगी गर्मी से राहत, होने वाली है राहत की बारिश

मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कर जानकारी जुटाई गई है। आज आलाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी और उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।
जगवीर सिंह, ज्वॉइंट सेक्रेटरी, पीएचईडी