डॉ. रमन शर्मा, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, सवाई मानसिंह अस्पताल ने बताया की इस बार रात और दिन का तापमान कुछ अधिक रहा है। लोगों में जांच कराने के प्रति जागरूकता बढऩे के साथ यह उसका भी असर है। वैसे जो मरीज आ रहे हैं, उनमें गंभीर स्थिति वाले नहीं हैं। ओपीडी केस अधिक हैं, भर्ती वाले कम।
डॉ. नरोत्तम शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम ने बताया की यह स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुकता का असर है। जो मामले आए, उनमें गंभीरता वाले कम हैं। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या कम ही रहने का अनुमान है।
डॉ. नरोत्तम शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम