2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी की कांग्रेस अब नहीं रही, वह अब इटैलियन हो गई है

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पूछा कांग्रेस बताए क्या वह बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Apr 2018, 4:25 PM IST

jaipur

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राम मंदिर मामले में कांग्रेस से सवाल दागा है कि वह यह स्पष्ट करे कि क्या वो बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है या राम मंदिर?

दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आए दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा का क्लीयर स्टेंड है। राम मंदिर मामले में या तो सर्वानुमति हो या फिर कोर्ट का जो फैसला आएगा, पार्टी उसे ही मानेगी। उन्होंने कहा कि गांधी की कांग्रेस अब नहीं रही। अब कांग्रेस इटालियन हो गई है। महात्मा गांधी ने कांग्रेस की जो भव्य इमारत खड़ी की थी, वह अब एक जर्जर खंडर में तब्दील हो गई है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी ने कभी नहीं कहा कि वे भारत को कांग्रेस मुक्त करना चाहते हैं, उनका अभिप्राय है कि वे कांग्रेसी प्रवृति को समाप्त करना चाहते हैं।

यूपी उपचुनाव की हार रणनीतिक चूक
उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में मिली हार पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव से एक माह पहले स्थानीय चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला। इसके बाद विपक्षी एक हो गए। उनके एक होने से तो कुछ फर्क नहीं पड़ा, लेकिन भाजपा की रणनीतिक चूक की वजह से सीटें हार गए। दलितों के मामले में राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता ने उनको नकार दिया है। छोटे-मोटे लोगों के वक्तव्य को गंभीरता से नही लेना चाहिए।

भाजपा परिवारवाद खत्म कर रही है
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी दलित सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद को खत्म कर रही है और जनता उनको पूरा समर्थन दे रही है। महाभियोग मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जजों को डराना चाहती है। पहले विधायिका को डराया और अब न्यायपालिका को डराने की साजिश रच रही है।

राजस्थान से होगी कांग्रेस के डूबने की शुरूआत

दिनेश शर्मा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा की जीत होगी और कांग्रेस के जहाज के डूबने की शुरुआत हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली और जयपुर के नेताओं में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।