
जयपुर . आपका फैमिली ब्रैकग्राउंड कैसा भी हो, लेकिन इंडस्ट्री में आने वाले सभी आर्टिस्ट्स एक जैसे ही हैं। यहां अपने आपको साबित करने के लिए सभी को पूरी ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। सबसे बड़ी बात इंडस्ट्री में पांव जमाने के लिए आपके भीतर काफी धैर्य होना चाहिए। मेरी पूरी फैमिली इंडस्ट्री से जुड़ी है। यही बात मैं अपने बच्चों से भी कहती हूं कि अपने पेशेंस को कभी खोने ना दें। रविवार को आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने आई एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अपने अनुभव को इसी अंदाज में शेयर किया। अपने स्पोट्र्स लव के बारे में सुप्रिया ने बताया कि हर किसी की लाइफ में एक ऐसा समय होता है, जब क्रिकेट को लेकर उसका इंटरेस्ट नजर आता है। हमारे दौर का क्रिकेट अलग तरह का था, आज टी-२० ने क्रिकेट के रोमांच को नई तरह से प्रजेंट किया है, लेकिन पर्सनल लेवल पर मुझे फुटबॉल ज्यादा पसंद है। आइपीएल में मुंबई इंडियंस टीम मेरी फेवरिट है।
मां ने नहीं रोका
मेरी मां एक थिएटर आर्टिस्ट थीं, लेकिन कभी भी उन्होंने हमें किसी भी फील्ड में जाने की रोक-टोक नहीं लगाई। मैं कभी भी अभिनय के क्षेत्र में नहीं जाना चाहती थी। मेरा रुझान थीसिस (रिसर्च) सेक्टर में था, लेकिन पापा को बचपन में खो देने के बाद काफी लाइबटिलिटीज थी, लिहाजा जो वर्क मिला, उसमें अपना 100 परसेंट देने की कोशिश की। रिसर्च के चलते ही डांस फील्ड से जुड़ी।
फिल्म की बात से ज्यादा हंसी मजाक
फैमिली में सभी लोग एक्टिंग फील्ड से जुड़े हैं, लेकिन बहुत कम समय में हमारी एक-दूसरे के प्रोजेक्ट को लेकर बात होती है।अपने किसी भी बच्चे को मैं एक्टिंग टिप्स नहीं देती, लेकिन हम सभी आपस में एक दूसरे से काफी हंसी मजाक करते हैं। मैं अपने सभी बच्चों का मां कम दोस्त ज्यादा हूं। जब-वी-मेट 'शानदार' शाहिद की फेवरिट फिल्म के बारे में सुप्रिया ने बताया कि शाहिद हर फिल्म में पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन जब वी मेट में शाहिद के वर्क ने काफी इंप्रेस किया। खाली समय में म्यूजिक सुनना, शॉर्ट स्टोरीज लिखना और नेटफिल्क्स पर फिल्में देखना पसंद है।
Published on:
23 Apr 2018, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.