
- दुनियाभर के एक्सपट्र्स लगा रहे हैं अनुमान
- मेघन की सगाई की अंगूठी में भी हैं प्रिंसेज डायना की ज्वेलरी के हीरे
पीपुल्स प्रिंसेज यानी प्रिंसेज डायना के फैशन स्टाइल और उनकी ज्वेलरी कलेक्शन की पूरी दुनिया दीवानी थी। मई माह में प्रिंस हैरी अपनी मंगेतर मेघन मार्केल से शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर की नजर इस शाही शादी पर है। इसी के साथ शुरू हो गया चर्चाओं का दौर कि मेघन अपने इस खास दिन के लिए क्या पहनेंगी।
रॉयल एक्सपट्र्स का मानना है कि मेघन अपने खास दिन के लिए प्रिंसेज डायना की कोई ज्वेलरी पहनना पसंद करेंगी, क्योंकि मेघन की सगाई की अंगूठी में भी प्रिंसेज डायना के ज्वेलरी कलेक्शन के हीरों का उपयोग किया गया था, जो बोत्सवाना से लाए गए थे। अपनी मां डायना से बेहद करीब प्रिंस हैरी चाहते थे कि उनकी मां की विशेज हमेशा उनके साथ रहे और इसी लिए ऐसा किया गया है।
अब एक्सपट्र्स का मानना है कि शादी के दिन प्रिंसेज डायना को श्रद्धांजलि देने के लिए मेघन उनके ज्वेलरी कलेक्शन में से कुछ ज्वेलरी चुनेंगी। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि वो क्या होगी, लेकिन एक्सपट्र्स इसका कयास लगा रहे हैं।
रॉयल कमेंटेटर ग्रांट हारनॉल्ड का कहना है कि शादी के दिन मेघन द्वारा प्रिंसेज डायना की ज्वेलरी पहनना डायना की आत्मा को जरूर शांति देगा। डायना अपने बेटों के लिए जो ज्वेलरी छोड़कर गई है वो दोनों भाइयों के बीच बेहद पर्सनल है। हालांकि यह इस खास दिन के लिए डायना की निशानी के तौर पर उपयोग की जा सकती है।
बात करें उन ज्वेलरी पीस की जो मेघन चुन सकती हैं तो उनमें पहले नंबर पर है प्रिंसेज डायना के डायमंड और साउथ सी पर्ल इयरिंग। ये इयररिंग उन्हें शादी के तोहफे के रूप में कतर के अमीर शेख खलीफा बिन हमद अल थानी ने गिफ्ट किए थे। इन इयररिंग्स को प्रिंसेज डायना का फेवरेट माना जाता है। प्रिंसेज डायना अकसर इन्हें पहना करती थीं। साउथ सी पर्ल काफी मुश्किल से मिलते हैं, ये बेहद महंगे और आकार में बड़े होते हैं। ये आम मोतियों के मुकाबले काफी चिकने और चमकदार होते हैं।
इसी के साथ प्रिंसेज डायना का फेवरेट एमरल्ड ब्रेसलेट भी मेघन की पसंद हो सकता है। १२ कैरेट डायमंड और एमरल्ड का बना ये ब्रेसलेट बेहद खूबसूरत है। जिसे अकसर प्रिंसेज डायना पहना करती थी। यह बे्रसलेट प्रिंसेज डायना को प्रिंस चाल्र्स ने शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया था। इसी के साथ प्रिंसेज डायना का फेवरेट नीलम का सेट भी मेघन की पसंद हो सकता है। यह सेट सऊदी के क्राउन पिं्रस ने डायना को गिफ्ट किया था। इस सेट में एक नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट है। हालांकि इस सेट के इयररिंग प्रिंस विलियम ने सगाई के बाद केट मिडलटन को गिफ्ट कर दिए थे।
Published on:
23 Apr 2018, 4:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.