2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेरा प्रमुख राम रहीम ने जयपुर पुलिस को उलझाया, नहीं खोल रहा महिला के गायब होने के राज

जयपुर की महिला के गायब होने का मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 18 Nov 2017, 11:11 AM IST

Ram rahim

जयपुर। जयपुर की महिला गायब होने के मामले में जयपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत इंसा से जयपुर पुलिस दो दिन से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को गुरमीत के वकील भी सुनारिया जेल में उससे मुलाकात करने पहुंचे। जवाहर सर्किल थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम सुनारिया जेल पहुंची। पुलिस ने गुरमीत से काफी देर पूछताछ की। पुलिस के पास गुरमीत से पूछताछ के लिए सवालों की एक सूची थी, जिसके आधार पर उसे घेरने का काम किया। गुरमीत ने पुलिस के कम ही सवालों के जवाब दिए और अधिकतर का जवाब गर्दन हिलाकर हां-ना में दिया।

यह है मामला
जगतपुरा निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च, 15 को वह पत्नी और बच्चों के साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा गया था। 28 मार्च को सेवादार आया और पत्नी को गुरुजी की सेवा की कहकर ले गया। फिर पत्नी वापस नहीं आई। पांच मई, 15 को जयपुर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया और पत्नी को बंधक बनाने के आरोप लगाए। कोर्ट के आदेश पर 7 मई, 15 को जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज किया था।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप को दो मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से दोनों पीडि़ताओं को 14-14 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और दो लाख रुपये में कोर्ट में जमा होंगे। सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, डेरा प्रमुख के खिलाफ दायर रेप के दोनों मामलों में सुनाई गई जेल की दोनों सजाएं एक के बाद एक लगातार कुल 20 साल तक चलेंगी।

गुरमीत राम रहीम का विवादों से पुराना नाता
15 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे राम रहीम 1990 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बने। डेरा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना ने की थी। आज पूरे देश में इनके 50 से अधिक आश्रम और लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। डेरा का प्रमुख काम सामाजिक कार्य, रक्तदान और गऱीबों के लिए मदद जुटाना आदि है, डेरा प्रमुख फि़ल्मों में भी आजमाइश कर चुके हैं।