खबरों के मुताबिक इस फिल्म को देखने के लिए फैंस ने एडवांस बुकिंग की भी करा ली है, ताकि इस रोमांटिक फिल्म को देखे बिना न रह जाएं। राजस्थान के थिएटर्स में फैंस का जमावड़ा देख ऐसे लग रहा है कि ये फिल्म पहले ही दिन बहुत अच्छा कमाई कर सकती है। लेकिन रिलीज़ के कुछ इस घंटे बाद ही तरह- तरह की अफवाह फैलाने लगी, जिसकी वजह से फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैली कि ये फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई है। प्रदेश के कई इलाकों से ऐसी खबर आ रही हैं कि इस फिल्म को इंटरनेट से जमकर डाउनलोड किया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म को hd प्रिंट बताया जा रहा है।