24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / कांग्रेस में जिला- ब्लॉक कार्यकारिणी की होगी घोषणा

कांग्रेस में जिला- ब्लॉक कार्यकारिणी की होगी घोषणा

कार्यकारिणी की घोषणा को पीसीसी चीफ पायलट की स्वीकृति का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 30 Aug 2018, 2:37 PM IST

congress

congress

जयपुर।

प्रदेश में तीन माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक कामकाज को भी गति दी है। संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।इसी के चलते जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जानकारों की माने तो कई जिले ऐसे हैं, अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नई कार्यकारिणी नहीं बन पाई,जिससे संगठनात्मक कामकाज प्रभावित हो रहा था।

ऐसे में पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जोर कार्यकारिणी के गठन पर है। बताया जाता है कि इसी कवायद के तेज जिन जिलों और ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था, उन जिलों में नई कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद कई जिलों और ब्लॉकों में कार्यकारिणी बनाने की कवायद शुरु हुई। बताया जा रहा है कि दो जिलों और करीब दो दर्जन से ज्यादा ब्लॉकों की कार्यकारिणी बनकर तैयार भी हो गई है, जिसे मंजूरी के लिए प्रदेश कांग्रेस को भेजा गया है।

पीसीसी मुख्यालय प्रभारी ने दो जिलों और ब्लॉकों की नई कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस के पास होने की पुष्टि भी की है। जानकार सूत्रों की माने विवादों के चलते कई ब्लॉक अध्यक्षों को बदला भी जा सकता है। राजधानी जयपुर में भी तीन बलॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से विवाद हो गया था।

आज या कल हो सकती घोषणा सूत्रों का कहना है दो जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। पायलट की स्वीकृत के बाद आज शाम या फिर शुक्रवार को कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।


इनका कहना है
दो जिला कार्यकारिणी और कई ब्लॉक कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस को मिल गई है, अध्यक्ष जी की मंजूरी मिलते ही इसकी घोषणा कर देंगे।

मुमताज मसीह, मुख्यालय प्रभारी, कांग्रेस