8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali festival 2023: बाजारों में देखिए राजस्थानी झलक, रोशनी से जगमग हो रही गलियां

Diwali 2023: राजधानी के बाजारों में इस बार दिवाली की सामूहिक सजावट को लेकर होड सी मची है। मुख्य बाजारों के साथ गलियों के बाजारों में भी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। छोटे बाजारों के साथ गलियों के मार्केट में भी इस बार अलग—अलग थीम पर सजाए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 6 Nov 2023, 10:57 AM IST

Diwali festival 2023: बाजारों में देखिए राजस्थानी झलक, रोशनी से जगमग हो रही गलियां

Diwali festival 2023: बाजारों में देखिए राजस्थानी झलक, रोशनी से जगमग हो रही गलियां

जयपुर। राजधानी के बाजारों में इस बार दिवाली की सामूहिक सजावट को लेकर होड सी मची है। मुख्य बाजारों के साथ गलियों के बाजारों में भी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। छोटे बाजारों के साथ गलियों के मार्केट में भी इस बार अलग—अलग थीम पर सजाए गए है। शहर के बाजार 8 नवंबर तो कुछ 9 नवंबर से जगमग होंगे।

शहर के नेहरू बाजार व बापू बाजार के साथ लालजी सांड का रास्ता, हल्दियों का रास्ता व खजाने वालों का रास्ता में आकर्षक सजावट की जा रही है। लालजी सांड का रास्ता में इस बार राजस्थानी थीम पर सजाया जा रहा है। लालजी सांड का रास्ता व्यापार मंडल महामंत्री चन्द्रप्रकाश राणा ने बताया कि बाजार में आकर्षक सजावट की गई है। दिवाली सजावट में लोगों को बाजार में राजस्थानी लुक नजर आएगा। हल्दियों का रास्ता में भी इस बार आकर्षक सजावट की गई है। हल्दियों का रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बज का कहना है इस बार बाजार में अच्छी सजावट हुई है, जिसका स्वीच ऑन 8 नवंबर को कर दिया जाएगा। इस बार बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। नेहरू बाजार में इस बार जगह—जगह स्वागत गेट बनाए गए है, जो रात को जगमग रोशनी से नहा उठेंगे। पूरे बाजार को एलईडी लाइट से सजाया गया है। नाहरगढ़ रोड सके साथ अन्य परकोटे के अन्य बाजारों में भी विशेष रोशनी की गई है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में तारे होंगे जमीं पर, बाजार में समुद्र मंथन

बाहरी बाजार भी हो रहे जगमग
चारदीवारी के साथ ही शहर के बाहरी बाजार भी इस बार रोशनी से जगमग हो रहे है। राजापार्क बाजार में इस बार विशेष रोशनी की गई है। पूरे बाजार में एलईडी लाइटों की झोपड़ी बनाई गई है। रात होते ही बाजार में तारे जमीं पर नजर आएंगे। वहीं सर्वानंद बाजार के साथ झोटवाड़ा मार्केट, वैशाली नगर मार्केट सहित अन्य बाजारों में भी दिवाली की सामूहिक सजावट की गई है।