शहर के एमआई रोड, चांदपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार सहित अन्य बाजारों में दिवाली की सामूहिक सजावट का काम शुरू हो चुका है। वहीं छोटे बाजारों के साथ गलियों के मार्केट भी सजने लगे है। हल्दियों का रास्ता में दिवाली की रंगत नजर आने लगी है। दिवाली सजावट के बीच लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए दुकानों पर बैनर भी लगाए जाएंगे। दुकानदार अपने ग्राहकों से मतदान के लिए आग्रह भी करेंगे। इस बार शहर के बाजारों में 5 से 7 दिन तक रोशनी होगी।