कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय और आरक्षण के संबंध में बयान दिया। जिस के बाद देश में मामला गरम हो गया। भाजपा हमलावर हो गई। राहुल गांधी ने भाषण में कहा, लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं। या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में आरक्षण खत्म करने को लेकर कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब सही समय होगा, अभी सही समय नहीं है।