8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्रव्यवती नदी के काम को जल्द पूरा करेगा जेडीए, जेडीसी ने दिए निर्देश

द्रव्यवती नदी का काम जेडीए जल्द पूरा करवाएगा। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम और जेडीए अधिकारियों के बीच बैठक होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 25 Feb 2024, 12:02 PM IST

dravyavati_river_.jpg

Jaipur News : द्रव्यवती नदी का काम जेडीए जल्द पूरा करवाएगा। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम और जेडीए अधिकारियों के बीच बैठक होगी। मालूम हो कि हसनपुरा से गुजरने वाली नदी के सौंदर्यन का काम कई वर्ष से अटका हुआ है। ढाई किमी के हिस्से में हैरिटेज नगर निगम अब तक अतिक्रमण नहीं हटा पाया है।




इतना ही नहीं, यहां लोग सीधे ही नदी में कचरा फेंक रहे हैं। जेडीसी मंजू राजपाल ने द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट देख रहे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हसनपुरा इलाके में जो भी विवाद हैं, उनका हल जल्द निकाला जाए। हैरिटेज निगम का सहयोग चाहिए तो उसके साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाएं।


यह भी पढ़ें : राजस्थान की पहली लैंड पूलिंग स्कीम, जेडीए ने जारी किया ड्राफ्ट प्लान


सुशीलपुरा पुलिया के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) का निर्माण होना है, लेकिन जेडीए के काम की गति बेहद धीमी है। कार्यादेश, 2023 में ही दिया जा चुका है। सुशीलपुरा पुलिया से गुजरने वाली सीवर लाइन सुबह ओवर फ्लो होती है। इससे गंदा पानी सीधे नदी में गिरता है। उस समय इतनी दुर्गंध होती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


-मानसरोवर के पास द्रव्यवती नदी में सीधे करतारपुरा नाला गिर रहा है। इसे व्यवस्थित किया जाए।

-कोर्ट प्रकरणों का जल्द निस्तारण कर नदी के कार्य को खत्म किया जाए।