Hit And Run Law: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में हिट एंड रन के मामलों के सजा के नियमों में संशोधन के विरोध में ट्रक और बस चालक सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को चालकों ने प्रदर्शन किया। कोटपूतली, कोटा, अलवर और भरतपुर सहित कई जगह रास्ता भी रोका गया। इस दौरान जयपुर, सीकर, दिल्ली और अजमेर हाईवे पर भी जाम लगा दिया। जाम के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुुआ। प्रदेश के 52 डिपो में करीब 1500 बसों का संचालन रुका। जयपुर सिंधी कैंप से भी बसों का संचालन रोक दिया गया। दिल्ली के लिए बसें नहीं चलीं। इससे यात्री परेशान हुए। चालकों के कार्य बहिष्कार का असर जयपुर की मुहाना मंडी में भी देखने को मिला। सब्जी और फल मंडी तक सामग्री नहीं पहुंच पाई।