हादसे ने इनका जीवन लील लिया :
हादसे में करीरी, जयपुर निवासी राहुल राठौड़, अमित चौधरी भरतपुर हाल निवास जयपुर तथा ललन सिंह बिहार हाल निवास जयपुर की मौत हो गई। तीनों मृतक तथा घायल जयपुर के बनीपार्क की एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वे नए साल के अंतिम दिन बाबा श्याम के दर्शनों के लिए एक ही कार में सवार होकर निकले थे। हादसे में कानाराम पुत्र झुंथाराम, नरेन्द्र पुत्र रामअवतार तथा मौसम पुत्र राहुल राठौड़ निवासी करीरी घायल हो गए। घायलो को जयपुर रैफर किया गया है।