कब-कब छलका बांध
बीसलपुर बांध के पूर्ण जलभराव पर 21 हजार 300 हैक्टेयर भूमि जलमग्न होती है, जिसमें 212.30 वर्ग किलो मीटर क्षेत्र में पानी भर जाता है। बीसलपुर बांध बनने के बाद पहली बार 2004 में पूर्ण जलभराव होकर छलका था, उसके बाद 2006 में फिर 2014, 2016 व 2019 में पानी की निकासी की जा चुकी है। इसी प्रकार बांध की दायीं व बायीं मुख्य शहरों से पहली बार सिंचाई के 2004 में पानी छोड़ा गया था। वहीं 2005, 2006, 2007 तक लगातार फिर 2011 से 2017 तक लगातार, 2019 व 2020 में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा चुका है। वहीं इस बार फिर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की उम्मीद बनी है।