
B
B
Bचित्रदुर्ग. B नवनियुक्त मंत्री टी. रघुमूर्ति ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्री पद से वंचित विधायकों में असंतोष स्वाभाविक है, लेकिन मुख्यमंत्री और कांग्रेस आलाकमान इसका उचित समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान किया जाता है और नेतृत्व इस विषय को सकारात्मक ढंग से संभालेगा। हिरियूर तालुक के आनेसिदरे गांव में पत्रकारों से बातचीत में रघुमूर्ति ने कहा कि उन्हें किस विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी, इसकी कोई अपेक्षा नहीं है। पार्टी नेतृत्व जो भी दायित्व सौंपेगा, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चित्रदुर्ग जिले में सूखे की स्थिति से निपटना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुवाई नहीं कर पाने वाले किसानों को 25 प्रतिशत फसल बीमा मुआवजा दिलाने तथा वर्षा की कमी से प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am
