
विधायक बोले-सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं, चुनाव की तैयारियों में जुटें
दूनी. आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा दूनी मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सरोली मार्ग में विधायक राजेंद्र गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन में चुनाव पदाधिकारियों ने संभावित दावेदारों से चर्चा कर चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता दूनी में भाजपा का पहला नगर पालिका बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ जुट जाएं। प्रचार-प्रसार के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आमजन के हित में किए गए कार्यों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
सम्मेलन को निकाय प्रभारी प्रदीप सिंह मोरन, संयोजक देवकरण धाबाई, सह-संयोजक चंद्रप्रकाश खांडल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम झंवर, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण गुर्जर, प्रवक्ता अमित थलेटिया, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जाट और वयोवृद्ध भाजपा नेता चांदमल सैनी ने भी संबोधित किया।
मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर ने बताया कि सम्मेलन के बाद निकाय प्रभारी प्रदीप सिंह मोरन ने विधायक राजेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में टिकट के इच्छुक दावेदारों से अलग-अलग बंद कमरे में चर्चा कर फीडबैक लिया। सम्मेलन में नगर पालिका के 20 वार्डों के दर्जनों दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने इस दौरान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर किसान नेता जसवंत सिंह शेखावत, श्यामसुंदर शर्मा, विष्णुप्रसाद झंवर, भाजपा नेता भंवरसिंह शेखावत, प्रहलाद रैगर, शिवराज जाट, जयकिशन रोज, बंटी गौखरू, गोपाल सैनी, संजय बड़गुर्जर, गोपाल खटीक, गणेश राजोरा, कालू बलाई सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
दूनी। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं अतिथि।
दूनी। कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी-कार्यकर्ता।
Updated on:
03 Sept 2026 06:05 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
