सूत्रों के अनुसार ईडी की ये जांच पड़ताल इस नामी पांच सितारा होटल में निवेश से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि ईडी को इस होटल से जुड़े जो भी इनपुट्स मिले हैं उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। माना जा सकता है कि ईडी इस जांच में तमाम तरह के दस्तावेज़ों को तो देखेगी ही, साथ ही होटल मालिकों और इसके निवेशकर्ताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।