इस दौरान कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री एवं दौसा जिला चुनाव संगठन पर्व पर्यवेक्षक मदन दिलावर ने कहा कि शक्ति केन्द्र पर चुनाव से पूर्व सभी प्राथमिक सदस्यों को सूचना करने के बाद ही चुनाव कराने पर जोर दिया। इस चुनाव में एसटी-एससी सहित 10 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष बनाने की बात कही और सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव शांतिपूर्ण करने की अपील की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के बूथ, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के चुनावों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराना है।