Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट आने में बस 2 दिन बाकी हैं। इससे पूर्व आए एग्जिट पोल के दावों को राजस्थान सीएम ने सिरे से नकार दिया। साथ में राजस्थान में लोकसभा सीटों को लेकर भजनलाल शर्मा ने एक ऐसी बड़ी भविष्यवाणी की, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि उनके (विपक्ष के) पास ऐसा कोई (पीएम चेहरा) नहीं है। आप और कांग्रेस दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पंजाब और हरियाणा में क्या हुआ? वे वहां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद सीएम भजनलाल ने कहा 2014 और 2019 में हमने (राजस्थान में) सभी 25 सीटें जीतीं और 2024 में भी हम सभी 25 सीटें जीतेंगे।