2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू हुए दौरे, आइकॉनिक आमेर प्रोजेक्ट को मिलेंगे पंख

केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने आज सुबह आमेर का दौरा किया। वर्मा ने आमेर महल के साथ-साथ आसपास की साइट का मुआयना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 1:04 PM IST

amer mahal area

केन्द्रीय पर्यटन सचिव ने किया आमेर का दौरा

जयपुर।
आइकॉनिक आमेर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन मंत्रालय के बड़े अफसरों के दौरे शुरू हो चुके हैं। केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने आज सुबह आमेर का दौरा किया। वर्मा ने आमेर महल के साथ-साथ आसपास की साइट का मुआयना भी किया। इस दौरे में आमेर को ताज महल की तर्ज पर आइकॉनिक साइट के रूप में विकसित करने की संभावनाएं देखी गईं।

पर्यटन विभाग के आला अधिकारी भी साथ रहे

केन्द्रीय पर्यटन सचिव के साथ पर्यटन विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय पर्यटन अधिकारियों ने आमेर महल और आसपास के इलाके में पर्यटकों के लिए मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही ये भी बताया कि आमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कुछ और किया जा सकता है।

अब केन्द्रीय टीम करेगी दौरा

केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने बताया कि भारत के 10 पर्यटन स्थलों को आइकॉनिक साइट्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इन 10 जगहों में आमेर महल को भी चुना गया है। आइकॉनिक आमेर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्रीय पर्यटन टीम यहां का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

ताजमहल की तर्ज पर विकसित होगा आमेर महल के आसपास का क्षेत्र

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने आमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपए का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तैयार किया है। केन्द्र सरकार ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। आमेर को आइकॉनिक सिटी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए जाएंगे और महल के आसपास पर्यटक सुविधाएं विकसित करने के लिए महल के पास की आबादी को शिफ्ट करने की भी योजना है।

महल से दूर पार्किंग, ई-रिक्शा से महल पहुंचेंगे पर्यटक

जानकारी के अनुसार आमेर महल के आसपास का क्षेत्र ताजमहल की तर्ज पर विकसित होगा। जिस तरह से ताजमहल के आसपास पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, होटल-रेस्त्रां, घूमने की जगह और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। उसी तरह आमेर में भी महल के आसपास के इलाके में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां ही होंगी। इसके लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें चौड़ा किया जाएगा। महल के नजदीक के क्षेत्र में होटल-रेस्त्रां और पर्यटकों की सुविधा वाली गतिविधियों को संचालित करने पर जोर रहेगा। आमेर में वाहनों की भीड़ को देखते हुए ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। आमेर में महल से दूर पार्किंग विकसित की जाएगी। पर्यटक ई-रिक्शा के जरिए महल तक पहुंचेंगे।