जयपुर . प्रताप नगर में एक ढोंगी बाबा संतान के लिए झांसे देता था। इसी के झांसे में आकर एक व्यक्ति मंगलवार रात अपनी पत्नी को बाबा के हवाले कर गया। बाबा ने महिला से दुराचार किया। महिला ने कुछ घंटे बाद प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाबा को हिरासत में ले लिया। अब महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।