नोट तस्कर राजकुमार के बारे में एटीएस को जानकारी मिली कि उसने जयपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट और हैदराबाद के पांच शहरों में नकली नोट खपाने की तैयारी की है। दिवाली के बाद से अब तक इन पांचों जगहों से पुलिस ने तस्करों को दबोचा है और उनके पास से दो-दो लाख रुपए की करेंसी बरामद की है। यह करेंसी पांच सौ और दो हजार के वे नोट हैं जो पिछले साल ही बदले गए हैं।