गिरोह के खुलासे के बाद राजस्थान सहित पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने प्रदेश के जिला कलेक्टरों से उन लोगों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने और तस्दीक कराने को कहा है, जिन्होंने अपने लाइसेंस को ऑल इंडिया लाइसेंस में परिवर्तित कराने के लिए अनुरोध पत्र दिया था।