5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhajanlal Govt First Anniversary: राजस्थान के 70 लाख किसानों के खातों में आज आएंगे एक-एक हजार रुपए, सीएम करेंगे ये बड़ी घोषणाएं

Bhajanlal government first anniversary: भजनलाल सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर आज अजमेर में राज्य स्तरीय किसान समेलन होगा। इस मौके पर सीएम भजनलाल कई बड़े एलान करने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 13 Dec 2024, 9:08 AM IST

CM Bhajan Lal Sharma

Rajasthan Government: जयपुर। भजनलाल सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर आज अजमेर में राज्य स्तरीय किसान समेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 70 लाख किसानों के खातों में समान निधि की दूसरी किस्त के एक-एक हजार रुपए जारी करेंगे। इस पर करीब 700 करोड़ रुपए का भार आएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत भी होगी। इस दौरान विभिन्न मदों में 96 करोड़ का अनुदान जारी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 11.05 बजे कायड़ विश्राम स्थली में होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और अन्य जनप्रतिधि भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मेलन में संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक अनिता भदेल और अन्य शामिल होंगे।

खुलेंगे 1 हजार नए डेयरी बूथ, मिलेंगे 200 करोड़ रुपए

राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादकों, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए कई सौगात देंगे। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रशासक एवं प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के अन्तर्गत 200 करोड रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे पशुपालकों के खातों में हस्तान्तरण करेंगे। चयनित दुग्ध उत्पादक लाभार्थियों को चैक सौंपेगे। 200 नए बल्क मिल्क कूलर के आवंटन पत्र भी जारी होंगे। ग्रामीण महिलाओं के लिए महिला दुग्ध उत्पादक केंद्र खोले जाएंगे। जिला दुग्ध संघों की उपलब्धियों पर लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

ये होंगी घोषणाएं और काम

-कुसुम-बी योजना के तहत 15 हजार मकानों को सोलर पप तथा राजस्थान जल क्षेत्र पुन: संरचना परियोजना के अंतर्गत किसानों के लिए 800 सौर ऊर्जा आधारित पपों की स्थापना के लिए 372 करोड़ रुपए का अनुदान।

-कृषि विषय में अध्ययनरत 10 हजार छात्राओं को 22 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं सोलर पंप इंस्टॉलेशन के लिए 9 हजार को 87 करोड़ रुपए का अनुदान।

-100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 500 मैट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए किस्त जारी होगी।

-गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त, अल्पकालीन ऋण 20 हजार गोपालक परिवारों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

-सवा तीन लाख पशुपालकों को पांच रुपए प्रति लीटर अनुदान।

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार पेश करेगी एक साल का लेखा-जोखा, नई भर्तियों की मिलेगी सौगात

-1 हजार नए डेयरी बूथ, 1 हजार दुग्ध संकलन केन्द्र की शुरुआत।

-100 गोशालाओं को रियायती दर पर गो काष्ठ मशीन देंगे।

-एग्री स्टेट के माध्यम से किसानों के पंजीकरण की सीकर जिले से शुरुआत।

-आमेट, उनियारा, सिवाना एवं पीपाड़ तहसीलों के सर्वे पश्चात जमाबंदियों कोे ऑनलाइन करने की घोषणा होगी।

-सीमा ज्ञान के आवेदनों को तथा सहमति विभाजन नामांतरण को ऑनलाइन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार के एक साल पर नई भर्तियों का तोहफा