25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाटूश्यामजी से आ रही बस का डीजल टैंक फटने से लगी आग, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख पुकार

बधाल-हस्तेडा-चौमूं सड़क मार्ग पर हस्तेडा बस स्टैण्ड से थोड़ा दूर सोमवार सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी से आ रही चलती बस का डीजल टैंक किसी गिट्टी या अन्य कारणों से फट गया। टैंक से डीजल रिसने के कारण बस के पिछले टायरों में आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 5 Sep 2023, 8:37 AM IST

fire.jpg

जयपुर। बधाल-हस्तेडा-चौमूं सड़क मार्ग पर हस्तेडा बस स्टैण्ड से थोड़ा दूर सोमवार सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी से आ रही चलती बस का डीजल टैंक किसी गिट्टी या अन्य कारणों से फट गया। टैंक से डीजल रिसने के कारण बस के पिछले टायरों में आग लग गई। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबुझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को नियंत्रण कर रोक लिया। बस के रुकते ही यात्री जान बचाने के चक्कर में यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़ कर बाहर कूदने लगे। जिससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हालांकि अधिकतर यात्रियों को गेट से निकाला गया। घटना के दौरान एकत्र हुए ग्रामीणों ने टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया। बाद में दूसरी बस से यात्रियाें को गंतव्य स्थानों के लिए भेजा गया। बस में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार खाटूश्यामजी के दर्शनों के बाद श्रद्धालु खाटूश्यामजी से जयपुर के बीच चलने वाली निजी बस में सवार हुए थे। अधिकतर बस यात्री उत्तरप्रदेश के बताए गए। बस बधाल-हस्तेडा-चौमूं सड़क मार्ग पर चल रही थी कि हस्तेड़ा बस स्टैण्ड के पास बस का डीजल टैंक फट गया, जिससे उसमें भरा डीजल रिसने लगा। इसी दौरान बस के कस्बे से बाहर निकलते ही पिछले टायरों में आग लग गई।

मच गई चीख पुकार
बस में आग लगने का पता चलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार मच गई। चालक के बस रोकने पर सवारियां खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर निकले, जिससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जो बस के गेट से उतरे, वे घायल होने से बच गए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।घायलों का स्थानीय निजी चिकित्सालय में उपचार किया। सूचना पर हस्तेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मणसिंह गुर्जर मय जाप्ते के पहुंचे।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन के कुछ ही दिन बाद बहनों ने खोया इकलौता भाई, मां का रो-रो कर बुरा हाल

टैंकर के पानी से बुझाई आग
गनीमत रही कि आग लगने के दौरान वहीं पानी का टैंकर गुजर रहा था। टैंकर चालक ने वाहन रोककर बस में लगी पर काबू पाया।

दूसरी बस से भेजा
घटना के एक घंटे बाद बस मालिक ने दूसरी बस से यात्रियों को चौमूं-जयपुर के लिए रवाना करवाया। बस में 50 से अधिक सवारियां थी। इनमें अधिकतर लोग आगरा, कोटा, जयपुर, कानपुर और मध्यप्रदेश के थे। इनमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं।

ये बने मददगार
फारूक, सद्दाम व इरफान ने बताया कि दूर से ही देख रहे थे कि बस के पीछे आग की लपटें निकलती चल रही थी। उनके पास आते ही बस रुक गई। इसके वह तीनों बस में चढ़ गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें : Rakshabandhan पर गांव जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, छिन गया 3 मासूमों से ममता का आंचल