5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में डकैती की साजिश रचते 4 बदमाश गिरफ्तार, हथियार आैर लाल मिर्च पाउडर बरामद

डकैती की साजिश रचते चार बदमाशों को रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे एक देशी कट्टा व 3 कारतूस, लाल मिर्च पाउडर, रस्सी, लोहे के पाइप बरामद किए।
less than 1 minute read
Google source verification
Robbery In Jaipur

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने सीआईयू टीम की मदद से पेट्रोल पंपों पर लूट की साजिश रचते चार बदमाशों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया एवं दो बाल अपचारियों को निरूद्ध करते हुए उनसे एक देशी कट्टा व 3 कारतूस, लाल मिर्च पाउडर, रस्सी, लोहे के पाइप बरामद किए।

पुलिस आयुक्त प्रथम प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी असलम उर्फ पतलू (22) निवासी गलता गेट, नदीम (22) निवासी चार दरवाजा, मोहम्मद शाकिर (24) निवासी बासबदनपुरा रोड और इब्राहिम (20) निवासी मोतीडूंगरी रोड हैं। पुलिस ने दो साथी बालअपचारियों को भी निरूद्घ किया है।

देर रात सीआईयू टीम के उपनिरीक्षक गुलजारी लाल, एएआई सरदारमल, कांस्टेबल भूराराम, कृष्ण कुमार, जगदीश नारायण को सूचना मिली कि गलता गेट इलाके में मौलाना साहब की दरगाह के सामने सूनी जगह पर आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस हैं, जो डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी यशवंत सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को धर-दबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर डकैती डालने की योजना बनाना कबूल किया।

पकड़े गए आरोपी पर्स, मोबाइल छीनने की वारदातों में लिप्त हैं। 12 अप्रेल को गलता गेट क्षेत्र में एक व्यक्ति से पर्स और आठ हजार रुपए छीनने में आरोपी इब्राहिम वांछित है। आरोपियों ने पहले भी शहर में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात करना बताया।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

पुलिस का दावा दुल्हन के करीब, खाचरियावास बोले- अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को किडनैप कर ले जाने के बाद अब एक और मामले से मची सनसनी

शर्मनाक घटना, पहले महिला को बुरी तरह पीटा, फिर उल्टा लटकाकर किया निर्वस्त्र

फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर