8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोदाम में ज्वलनशील केमिकल का किया भंडाफोड़, एजीटीएफ ने संचालक समेत तीन को किया गिरफ्तार

Crime News : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने मनोहरपुर इलाके स्थित नवलपुरा गांव के गोदाम में संचालित ज्वलनशील केमिकल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 25 Feb 2024, 1:15 PM IST

anti_gangster_.jpg

Jaipur News : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने मनोहरपुर इलाके स्थित नवलपुरा गांव के गोदाम में संचालित ज्वलनशील केमिकल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गिरोह के संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए कीमत का ज्वलनशील केमिकल, 1.25 लाख नकद, तीन वाहन एवं चोरी में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि ड्राइवर से सांठ-गांठ कर टैंकर से केमिकल चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने गोदाम पर कार्रवाई की। मौके से गोदाम चालक कृष्ण कुमार (39) निवासी मनोहरपुर और कर्मचारी गजेंद्र सिंह (45) निवासी खुनखुना डीडवाना-कुचामन एवं उगमा राम (32) निवासी थाना रामसर जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। टैंकर चालक और कृष्ण कुमार का पार्टनर वैशाली नगर जयपुर निवासी मनोज सोनी भाग गया।

यह भी पढ़ें : द्रव्यवती नदी के काम को जल्द पूरा करेगा जेडीए, जेडीसी ने दिए निर्देश


आरोपी कृष्ण कुमार वर्ष 2012 में सफेदा फॉर्म के पास दिल्ली-अजमेर रोड पर किराए की दुकान में टैंकर से केमिकल चोरी करता था। उस समय हरमाड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आते ही उसने मनोहरपुर इलाके में गोदाम लेकर फिर से धंधा शुरू कर दिया। कृष्ण कुमार ने बताया कि एक टैंकर से 100 से 500 लीटर केमिकल चुरा ड्रमों में भर लेते थे। एक दिन में करीब 3 लाख और महीने में एक से डेढ़ करोड़ तक कमा लेते थे।