11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर

बीसलपुर से पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही जलापूर्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deendayal Koli

•

Updated: 9 May 2018, 11:21 AM IST

water

जयपुर

राज्य सरकार भले सबके लिए पानी, बिजली व शिक्षा मुहैया कराने का दावा कर रही हो लेकिन जयपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों मे शुमार पंचायत की स्थिति देखकर यह अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि यह दावे महज कागजों तक ही सीमित हैं। इसका उदाहरण देखने को मिलता है नरैना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर। जिसमें बीसलपुर पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं होने के कारण के कस्बेवासियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अभी बीसलपुर परियोजना द्वारा नरैना कस्बे को लगभग 2 से 2.5 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है। कस्बे में दो कुओं से 9 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है जिसमें से लगभग 2 से 2.5 लाख लीटर की पूर्ति बीसलपुर परियोजना व लगभग 7 लाख लीटर की आपूर्ति स्थानीय सरकारी जल स्रोतों से की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीसलपुर परियोजना से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने की वजह से मजबूरन पानी की आपूर्ति स्थानीय सरकारी स्रोतों से की जाती है। कस्बे की वर्तमान जनसंख्या लगभग 20000 से ऊपर है जिससे जलदाय विभाग जनता की मांग की पूर्ति के लिए स्थानीय जल स्रोतों व बीसलपुर परियोजना के पानी को मिलाकर कस्बे की आपूर्ति की जाती है।

जलस्रोतों का गिरा जल स्तर

कुछ सालों से क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण स्थानीय जल स्रोतों का जल स्तर नीचे चला गया है जिसके कारण अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। दूसरी तरफ सरकारी कुओं का जल स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके चलते पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक व खारापन भी आ गया है। ग्रामीणों को मजबूरी में पानी फ्लोराइड युक्तपानी पीना पड़ रहा है।

बीमारियों की चपेट में आ रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि फ्लोराइयुक्त पानी के उपयोग की वजह से स्थानीय निवासियों को चर्म रोग, पेट दर्द व घुटनों में दर्द आदि बीमारियां हो रही हैं। विधायक, सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की जा चुकी हैं लेकिन बीसलपुर परियोजना के पानी की सप्लाई नहीं बढ़ाई जा रही है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूषित जल व फ्लोराइड युक्त पानी पीने से शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग हो जाने का खतरा रहता है जिसमें पेट से संबंधित रोग, चर्म रोग व घुटनों में दर्द आदि अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाने का डर रहता है। — डॉ. उर्मिला द्विवेदी, चिकित्सा प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नरैना

जलदाय मंत्री से मिलकर बीसलपुर परियोजना का पानी की सप्लाई बढ़वाने के लिए प्रयास करता हूं जिससे ग्रामीणों को बीसलपुर परियोजना का फिल्टर पानी पर्याप्त उपलब्ध हो सके व ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्तपानी पीने की समस्या से निजात मिल सके। — निर्मल कुमावत, विधायक, फुलेरा