10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत होटल मैनेजर घुस गया विदेशी महिलाओं के रूम में और फिर हुआ ये सब

नशे में धुत होटल मैनेजर घुस गया विदेशी महिलाओं के रूम में और फिर हुआ ये सब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 28 Jun 2018, 6:12 AM IST

 teasing

teasing

जयपुर

शहर की एक नामचीन होटल के मैनेजर के खिलाफ बुधवार शाम दो विदेशी महिलाओं ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। यह महिलायें घूमने के लिए जयपुर आई थीं। आधी रात को होटल मैनेजर नशे में उनके कमरे में घुस गया और छेड़छ़ाड़ करने लगा। पहले तो वे मैनेजर को कमरे में देखकर डर गईं और इसके बाद हिम्मत कर उन्होंने शोर मचाया।


दोनों युवतियां कमरे में सो रही थीं

दोपहर में वे थाने पहुंची और अपनी शिकायत दी। शाम को विधायकपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि मैक्सिकन दो महिलायें मंगलवार सुबह दिल्ली से आईं थीं। शाम को किसी के रेफरेंस से उन्होंने स्टेशन रोड स्थित होटल आइटीसी राजपुताना में कमरा बुक कराया। इस दौरान रात को जब दोनों महिलायें कमरे में सो रही थीं तो आरोप है कि नशे में चूर होटल मैनेजर ऋषिराज रात 11.30 बजे के करीब उनके कमरे में घुस गया। कमरे में किसी के होने की भनक लगते ही वह डर गईं।

महिलाओं ने मचाया शोर

महिलाओं ने हिम्मतकर कर के होटल मैनेजर से कमरे में आने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। जिसके बाद होटल का दूसरा स्टाफ भी आ गया और मैनेजर को वहां से ले गया। सुबह के समय महिलाओं ने अपने परिचित से बात की और होटल मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर के आधार पर कर रहे जांच

थानाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच एफआईआर के आधार पर कर रहे है। होटल के सीसीटीवी की जांच की जाएगी। वहीं आरोप लगाने वाली दोनों युवतियां होटल में ही ठहरी हुई थी। जो शाम को दिल्ली लौट गई। इस मामले में होटल प्रबंधन कुछ भी कहने से बचता रहा ओर कोई बात नहीं की।