8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इन लोगों को दिल्ली में मिलेगा ‘फ्री स्टे’- साथ मिलेंगी कई सुविधाएं, जानें गहलोत सरकार का ये प्लान

Rajasthan News : अब दिल्ली जाने पर महंगे किराए पर कमरा लेकर रहने से जल्द निजात मिलने वाली है। राज्य सरकार दिल्ली में ऐसी सुविधा करने जा रही है जिससे रहने के लिए आपको सस्ता तो छोड़िये, कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। जबकि उसी जगह पर खाने और लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। लेकिन ये सुविधा सिर्फ और सिर्फ यहां से उन युवाओं को ही नसीब होगी जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 26 Jun 2023, 2:25 PM IST

free hostel facility at udaipur house new delhi by gehlot government

नई दिल्ली।


राजस्थान के सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को देश की राजधानी में एक ही छत के नीचे हॉस्टल, लाइब्रेरी व सुविधा केन्द्र उपलब्ध होगा। राजस्थान सरकार जल्द ही उदयपुर हाउस में नेहरू युवा ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण शुरू करने जा रही है, जिसकी लागत करीब 256.91 करोड़ रुपए है।

दरअसल, राजस्थान से बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आते हैं। इन्हें महंगे किराए पर कमरे लेकर रहना पड़ता है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने युवाओं की समस्या की ओर ध्यान देकर युवा हॉस्टल बनाने का निर्णय किया।

इस हॉस्टल का निर्माण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ केंपस से सटे इलाके राजपुर रोड स्थित उदयपुर हाउस में करीब 9 हज़ार 27 वर्ग मीटर के भूखंड पर कराया जाएगा। इसमें 250 युवा और 250 युवतियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाया जाएगा।

उदयपुर हाउस में इसके निर्माणाधीन स्थल का राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में इस हॉस्टल की घोषणा कर युवाओं को सौगात दी थी। हॉस्टल का निर्माण मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें राजस्थान के सभी क्षेत्रों से आने वाले निम्न आय वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के के दौरान निशुल्क रहने की जगह दी जाएगी।

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम लांबा ने बतायाकि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के युवाओं को नई दिल्ली में इस तरह के हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाने से युवाओं को होने वाली समय एवं धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकेगा तथा उनको एक ही स्थान पर रहने, खाने एवं पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी।