23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर केन्द्र पर बरसे गहलोत, कहा यह फैसला नहीं एक हरकत

सुरक्षा हटाने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा, कहा एसपीजी का सुरक्षा घेरा प्रधानमंत्री दोगुनी बार तोड़ चुके हैं

2 min read
Google source verification
गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर केन्द्र पर बरसे गहलोत, कहा यह फैसला नहीं एक हरकत

गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर केन्द्र पर बरसे गहलोत, कहा यह फैसला नहीं एक हरकत

जया गुप्ता / जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ), पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सुरक्षा हटाने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने शनिवार को एक बार फिर से केंद्र सरकार ( Central Government ) को घेरा। उन्होंने कहा कि एसपीजी को हटाना कोई फैसला नहीं बल्कि हरकत है। वे अपने निवास पर पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने रातों-रात सीआरपीएफ ( CRPF ) की टुकडी भेजकर एसपीजी को हटा दिया। जबकि ऐसा नहीं होता। व्यवस्था में परिवर्तन करना हो तो भी पहले 5-7 दिन दूसरी टुकडी आकर पहले वाली से टुकडी से व्यवस्था समझती है। उसके बाद वापस भेजा जाता है।

विदेश यात्राओं में एसपीजी को साथ नहीं ले जाने व सुरक्षा घेरा तोडऩे के सवाल पर गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) उनसे दोगुनी बार घेरा तोड़ते हैं। जबकि उन्हें समझना चाहिए। सुरक्षा देने सरकार का काम है। अगर फिर भी कोई साथ नहीं ले जाता तो यह उसका लुक आफ्टर है।

भाजपा देश को गांधी-नेहरु परिवार मुक्त करने का प्रयास कर रही है, इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह प्रयास काफी वर्षों से कर रखा है। तभी एसपीजी को हटाया गया है। जबकि इस परिवार ने देश के लिए त्याग किया। मगर अब भाजपा ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। सोशल मीडिया में कमेंट करवाए जा रहे हैं। ये काम आमलोग नहीं, बल्कि इनकी टीमें ही करती हैं। इसके लिए लाखो-करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

गांधी परिवार आज भी हिट लिस्ट में
गहलोत ने कहा कि एसपीजी ने चार बार 6 अगस्त 2018, 6 नवम्बर 2018, 6 जून 2019 और 29 अगस्त 2019 को पत्र लिखकर राहुल गांधी के सुरक्षा खतरे के बारे में अवगत कराया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) ने 5 नवम्बर को केबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। उसका भी कोई जवाब नहीं आया। राजीव गांधी ही हत्या के बाद जस्टिस सारण वर्मा कमीशन ने स्वीकार किया था कि अगर एसपीजी नहीं हटती तो उनकी जान बच सकती थी।

गहलोत ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ( BJP Government ) बनने के बाद एसपीजी की सुरक्षा में बदलाव आया। इस संबंध में उन्होंने साल साल 2015 में पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) को पत्र भी लिखा। राजनाथ सिंह ने एसपीजी नहीं हटाई, अमित शाह ( Amit Shah ) ने आते ही हटा दी।