पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। ये बात दीगर है कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया अपने महकमे को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें मारते हैं। जबकि हकीकत में उनकी कोई सुनता नहीं। महिला मुख्यमंत्री खुद संवेदनहीन बनी हुई हैं। महिला सशक्तिकरण करने की बातों में तो वो आगे हैं मगर हकीकत में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं को घर से निकलने में डर लगने लगा है। बच्चियां तो आज के भाजपा शासन काल में घर में भी सुरक्षित दिखाई नहीं दे रही।