8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा ये बड़ा फायदा

यदि रेलवे में आपका पैसा ऑनलाइन टिकट रद्द कराने के बाद अटक रहा है या फिर वापस आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है तो अब ऐसा नहीं होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Jun 2021, 12:31 PM IST

train

train

जयपुर। यदि रेलवे में आपका पैसा ऑनलाइन टिकट रद्द कराने के बाद अटक रहा है या फिर वापस आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है तो अब ऐसा नहीं होगा। आईआरसीटीसी इसके लिए अपना भुगतान सिस्टम आईआरसीटीसी-आईपे लेकर आया है।

इसके माध्यम से टिकट रद्द करते ही तुरंत कैंसल टिकट का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। किसी भी रेलयात्री को अब रिफंड के लिए 48 से 72 घंटे तक इंतजार नहीं करना होगा।

भारतीय रेलवे ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यह भुगतान सिस्टम लांच किया था। फिर से इसे अपग्रेड करते हुए रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भुगतान के लिए दूसरा गेटवे होने के कारण यह समस्या होती है।

भुगतान आने के लिए 48 से 72 घंटों का इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब अगर यह सिस्टम कोई भी रेलयात्री इसका प्रयोग करेगा तो उसे फायदा होगा। रेल टिकट रद्द करते ही पैसा उसके खाते में आ जाएगा।