22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / धूल फांक रही है पम्पिंग स्टेशन में रखी विरासत पहचान को है अब मोहताज

धूल फांक रही है पम्पिंग स्टेशन में रखी विरासत पहचान को है अब मोहताज

स्थापना के बाद से अब तक यह पम्पसेट बंद पड़ा है, पहचान को मोहताज यह विरासत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:38 PM IST

jaipur news

धूल फांक रही है पम्पिंग स्टेशन में रखी विरासत पहचान को है अब मोहताज

पानीपेच में बना राजस्थान का सबसे पहला और करीब दो सौ साल पुराना वाटर स्टेशन अब अपनी पहचान को मोहताज है। पानीपेच स्थित नला अमानीशाह हैडवक्र्स पम्पिंग स्टेशन में रखी विरासत धूल फांक रही है। रियासतकालीन समय में इस वाटर स्टेशन से पूरे जयपुर को पानी सप्लाई किया जाता था। इसके इतिहास की बात करें तो राजा रामसिंह ने इसका निर्माण करवाया था। जहां से जयपुर को पानी सप्लाई होता था। अंग्रेजी शासन में बने इस पम्पिंग स्टेशन से पानीपेच से खासाकोठी, खासाकोठी से संजय सर्किल, संजय सर्किल से बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, रामगंज चौपड़ अंडग्राउंड नहरें थीं, जिसमें से पानी जाता था।

चार मंजिला पम्पसेट

शहर को जलापूर्ति के लिए वर्ष १८९१ में लंदन से एक चार मंजिला पम्पसेट मंगवाकर दिया गया। इस पम्पसेट की भी स्थापना के बाद केवल परीक्षण के तौर पर एक बार ही चलाया गया। यह पम्पसेट इतना शक्तिशाली था कि इसने पांच-सात मिनट में ही अमानीशाह नाले के हजारों गैलन पानी को कीचड़ सहित खींच लिया। इस पम्पसेट की क्षमतानुसार पानी न होने से इसे दुबारा उपयोग में नहीं लिया जा सका। तब से लेकर आज तक लाखों रुपए की लागत का यह पम्पसेट बंद ही पड़ा है। ब्रिटिशकालीन होने के कारण इसका पुरा महत्व भी है।

छह फीट के ऑपरेटिंग व्हील

लंदन की ईस्टन एंड एंडरसन कंपनी निर्मित इस इंजन का फांडेशन स्कॉटलैंड की विलकॉक्स लिमिटेड ने बनाया। पानीपेच के अमानीशाह पम्प हाउस की एक तिमंजिला इमारत में कैद है यह इंजन आज पहचान खोता जा रहा है। इंजन में लगे स्टार्ट ऑपरेटिंग व्हील की त्रिज्या लगभग छह फीट की है, जिसे दो मंजिला सेक्शन में लगाया गया है। इसका बोल्ट एक किलो से कम का नहीं है। इंजन के पिस्टन को बैलेंस पेंडुलम सिद्धांत पर स्थापित किया।

ऐसे होता था ऑपरेट

वाटर स्टेशन में लगाए गए इंजन को चालू करने के लिए इसके ऑपरेटिंग व्हील को घुमाया जाता था। जब यह गति पकड़ लेता था तब स्टीम के प्रशर से चलने लगता था। इसमें एक गियर बॉक्स है, जिसका सीधा संबंध बोर के पिस्टन से था। इसमें बोर से जुड़े समानांतर पाइपों से पानी खींचा जाता था। वहीं कोयले की भट्टी के जरिए स्टीम पैदा करने के लिए मशीन मंगवाई। मशीन में स्टीम बनाकर छह इंच के लोहे के पाइपों से इंजन तक पहुंचाया जाता था। पम्पसेट के इस इंजन को भाप के ठंडा होने से बचाने के लिए पाइपों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया जाता था। भाप इकट्ठा करने के लिए करीब २० गेज की लोहे की चादर से बने गोल बॉयलर के चारों ओर चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल होता था। इन पर आज भी दीमक का कोई नामो-निशान नहीं है।

ज्यादा पावर का था इंजन

उस समय बिजली नहीं हुआ करती थी और इस इंजन को भाप से चलाया जाता था। जब देखा गया कि यह इंजन ज्यादा पावर वाला है और जयुपर में इतना सरफेस वाटर नहीं है, तो कम क्षमता वाले भाप से चलने वाले पंप कोलकाता से मंगाए गए। इस पंप को चलाने के लिए कोयले का उपयोग किया जाता था। इसके लिए उस समय बनाई गई ट्रॉली(लिफ्ट) का उपयोग किया जाता था। जिसे चेन से बांधकर कोयलों को नीचे लाया जाता था। लिफ्ट में लगाई गई जंजीरें अभी भी उसी पर बंधी हुई है।

वर्जन

पुराने समय में बनाया गया यह वाटर स्टेशन एक अनमोल विरासत है। जो आज अपनी पहचान को मोहताज है। दो सौ वर्ष पहले बनाया गया यह स्टेशन आज खंडहर का रूप ले चुका है। इस विरासत को बचाने और इससे लोगों को रूबरू कराने के लिए इसे पर्यटन हब बनाया जा सकता है। इसके लिए पुरातत्व विभाग, टूरिज्म विभाग को कई बार लेटर लिखा जा चुका है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा पा रहा है।

राजकुमार शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, प्रांतीय नल-मजदूर कर्मचारी यूनियन(इंटक)